दशहरा उत्सव समिति का गठन: इस वर्ष दशहरा उत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय .

कटघोरा ( गूगली न्यूज): कटघोरा नगर में इस वर्ष दशहरा उत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राज जायसवाल की अध्यक्षता में दशहरा उत्सव समिति का गठन किया गया है। समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक 3 सितंबर को 5 बजे कटघोरा PWD विश्राम गृह में आयोजित की गई है, जिसमें उत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रमों को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा दशहरा पर्व को वृहद और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बैठक में तय की जाएगी। इसमें विशेष रूप से रावण के विशाल पुतले के निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।
हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।कटघोरा का दशहरा उत्सव वर्षों से आसपास के क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र रहा है। रावण दहन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। इस बार नवगठित समिति इसे और भव्य स्वरूप देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास कर रही है।
समिति में शामिल प्रमुख सदस्य
नवगठित कटघोरा दशहरा समिति में कई सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से राज जायसवाल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, रतन मित्तल पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, लाल बाबू ठाकुर, राजीव लखनपाल, संजय शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेंद्र मित्तल, पवन ज्योति, अशरफ मेमन, सतीश धनौदिया,चंदन बघेल, अशोक दुबे, अभिषेक गर्ग, आकाश शर्मा, संजय पार्षद, केशव मित्तल, राजू नारियल वाला, राहुल डिक्सेना, आशुतोष शर्मा, शशिकांत डिक्सेना, शारदा पाल, विष्णु जायसवाल, मनोज नायडू इत्यादि हैं।
