Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

जिला जेल से 4 कैदी दिन दहाड़े फरार,मची हड़कम्प

कोरबा। कोरबा जिले से एक बड़ी खबर है जहां जिला जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े चार कैदी फरार हो गए। चारों कैदी युवा अवस्था के बताए जा रहे हैं और बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में इन्हें आरोपी बनाया गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्र से यह चारों आरोपी जेल दाखिल कराए गए थे। इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जेल प्रबंधन व जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गई हैं।



प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक जिला जेल कोरबा में आज दोपहर 3 से 4 बजे के मध्य यह घटना घटित की गई। बताया जा रहा है कि कैदी चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राज कंवर और सरना भीकू को जेल दाखिल कराया गया था। जिले के बालको,श्यांग, सिविल लाइन थाना व रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ये आरोपी रहने वाले बताये गए हैं। इन चारों कैदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की। बताया जा रहा है कि ये सभी जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट ऊंची दीवार संभवतःरस्सी के सहारे फांदकर फरार हो गये।
जब तक जेल प्रबंधन को पता चला तब तक ये फरार हो चुके थे। जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस कोे दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियों को फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए मैसेज जारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।