Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल ढहने से दो वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कोरबा। कोरबा शहर में शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे एक निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के ढहने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बन तालाब काली मंदिर के पास हुआ। मौके पर जानकारी के अनुसार, फ्लैट के निर्माण कार्य के पीछे बनी बाउंड्री वॉल के दूसरी ओर जेसीबी द्वारा मलबा और रेत हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी के धक्के से वॉल का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे और पास में खेल रहे दो वर्षीय धनेश कर्ष की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल और पास में खड़ी सवारी ऑटो भी डैमेज हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। घायल युवकों का इलाज जिला अस्पताल कोरबा में जारी है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि घटना में एक बच्चे की मौत हुई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।