Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
रायपुर

अखिल भारतीय पंचायत परिषद में संगठनात्मक विस्तार, देव प्रसाद रत्नाकर बने प्रदेश प्रवक्ता

रायपुर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई ने संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार किया है। इसी क्रम में श्री देव प्रसाद रत्नाकर को प्रदेश प्रवक्ता एवं संभाग सलाहकार, बिलासपुर संभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति प्रदेश महासचिव एवं कोरबा प्रभारी श्री महेंद्र टंडन के अनुमोदन से की गई है। वहीं, श्री रत्नाकर के नाम की अनुशंसा परिषद के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार केंवट द्वारा की गई थी।
परिषद के अनुसार यह नियुक्ति संगठन के संविधान एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि श्री रत्नाकर अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करते हुए पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम स्वराज तथा पंचायतों के सशक्तिकरण से जुड़े संगठनात्मक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
नवीन दायित्व मिलने पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री देव प्रसाद रत्नाकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।