Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कोरबा में 3 रेत खदानों की ई-नीलामी 21 अक्टूबर से, 27 तक चलेगी ऑनलाइन बोली

कोरबा। जिले में रेत खदानों के उत्खनन पट्टे के आबंटन की प्रक्रिया फिर शुरू होने जा रही है। खनिज शाखा कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत चतुर्थ चरण में जिले की तीन रेत खदानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) कराई जाएगी।
इस चरण में कुदमुरा, चारपारा और भिलाईखुर्द रेत खदानों के उत्खनन पट्टे का आबंटन किया जाना है। कुदमुरा खदान तहसील भैसमा, चारपारा तहसील दर्री और भिलाईखुर्द तहसील कोरबा क्षेत्र में स्थित है।


21 अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन बोली


निर्धारित पात्रता एवं नियम-शर्तों को पूरा करने वाले इच्छुक बोलीदार ई-नीलामी में भाग ले सकेंगे। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक चलेगी। बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार बोलीदारों की पेशकश के आधार पर उत्खनन पट्टे के आबंटन की कार्रवाई की जाएगी।


MSTC पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी


ई-नीलामी में शामिल होने के इच्छुक बोलीदार पात्रता, नियम-शर्तें, नीलामी प्रक्रिया और संबंधित रेत खदानों की विस्तृत जानकारी MSTC के आधिकारिक पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कोरबा जिले की वेबसाइट और छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की वेबसाइट पर भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
नीलामी संबंधी विस्तृत सूचना के लिए कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा के साथ संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत भवन के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।