Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
जांजगीर

जल संसाधन विभाग के गालीबाज अधिकारी निलंबित , गाली गलौच वाली वायरल ऑडियो पर जिलाप्रशासन ने मांगा था जवाब

जांजगीर।  अधिकारी चाहे किसी भी विभाग का हो  जनता की सेवा के लिए ही इन्हें महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जाता हैं परंतु ये नौकरशाह पद की गर्मी से अपना कर्तव्य भूल जाते है और इस प्रकार की हरकतें कर बैठते हैं। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह  ने ड्राइवर से मोबाइल में अमर्यादित भाषा का उपयोग  करते हुए गाली गलौच किया  था जिसके वायरल होने पर कार्रवाई हो गई है । जल संसाधन विभाग ने  इस आशय का आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है । शशांक सिंह के ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें ड्राइवर को प्रताड़ित करने और अधिकारियों पर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी । वायरल ऑडियो को लेकर जिला प्रशासन ने शशांक सिंह के साथ ड्राइवर शशिकांत से भी जवाब मांगा था । संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर शशांक सिंह को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में अटैच कर दिया है।