Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

बाराती चार पहिया वाहन पलटने से 17 साल की लड़की की मौत : चौथिया  कराकर लौट रहे थे बाराती

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक 17 साल की लड़की की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन  लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द चौथिया कार्यक्रम के बाद दुल्हा दुल्हन सहित बाराती को लेकर लौट रहा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीजे 9084 बांकी मोगरा के  दो नंबर खदान डबरीपारा मोड़ के पास खंभे से टकराकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही दर्री क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी में एक 17 वर्षीया बालिका की मौके पर ही मौत होना सामने आया है।