Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

दिनदहाड़े बैंक के बाहर बाइक की डिक्की से चोरों ने किया नगदी पर  : कटघोरा की घटना CCTV में कैद

कटघोरा । शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सोमवार को दिनदहाड़े  सुरेश कुमार शर्मा अधिवक्ता की बाइक की डिक्की से अज्ञात चोरों ने पलक झपकते ही नकदी पार कर दी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो बाइक सवार नकाबपोश चोरों को वारदात को अंजाम देते देखा जा सकता है।
पीड़ित अधिवक्ता बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसे निकालकर बाहर आए थे और उन्होंने राशि बाइक की डिक्की में रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही अधिवक्ता की नजर महज कुछ सेकंड के लिए बाइक से हटी, घात लगाकर बैठे चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर एक यूनिकॉर्न बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था ताकि पहचान उजागर न हो सके। बाइक के पीछे बैठे युवक ने फुर्ती दिखाते हुए डिक्की खोली और चंद सेकंड के भीतर पैसे निकालकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक और आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में चोरों की मूवमेंट कैद हुई है, जिसके आधार पर घेराबंदी की जा रही है।