मुकेश बने विधायक प्रतिनिधि

कटघोरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीक्षा बैठकों में भाग लेने के लिए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल अपना प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। मुकेश के विधायक प्रतिनिधि बनने से जहां एक ओर शासकीय चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मचारियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया वहीं दूसरी ओर नगरवासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी ढेरों बधाइयां दी है। मुकेश गोयल वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ साथ नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं।

