Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
अपराध

इंस्पेक्टर अग्रवाल ने  पैदल जा रही महिला को लिया चपेट में  : बयान दिया अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बिलासपुर। बिलासपुर में एक इंस्पेक्टर ने अपनी कार से पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गईं। इस दौरान घायल महिला को छोड़कर इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल भागने लगे, जिसे लोगों ने पकड़ लिया।

इसके बाद उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। घटना 19 नवंबर सुबह की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने वर्दीधारी अफसर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, ये बात भी सामने आई है कि इंस्पेक्टर अनिल ने अस्पताल में ये बयान दिया है कि महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। जिसके हिसाब से मेमो बनाया गया है।

अनिल अग्रवाल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में है। 19 नवंबर की सुबह वो अपनी कार पर सवार होकर निकले थे। अभी उनकी कार सिविल लाइन क्षेत्र के अमेरी चौक के पास पहुंची थी। उसी समय सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास उन्होंने अपनी कार (क्रमांक सीजी 10 बीएन 9904) से बाइक सवार मुकेश त्रिपाठी और पैदल जा रही महिला संतोषी श्रीवास को टक्कर मार दी।कार की ठोकर से महिला सिर के बल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद घायल महिला को छोड़कर अनिल अग्रवाल अपनी कार आगे बढ़ाते हुए भागने लगे।