Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
अपराधरायपुरविशेष समाचार

धारदार चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । दिनांक 06.04.2023 को थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत रामकुण्ड स्थित इण्डियन क्लब पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी अजय कुम्हार पिता आनंद कुम्हार उम्र 35 साल निवासी रामकुंड उड़ीया बस्ती दिनेश किराना दुकान के पास थाना आजाद चौक रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 99/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत लोहार चौक पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी रंजीत शुक्ला पिता राजेश शुक्ला उम्र 34 निवासी लोहार चौक थाना आजाद चौक रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 100/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।