Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण और बेरोजगारी भत्ता के कार्यों को निर्धारित समयावधि में लक्ष्य बनाकर करें कार्य: कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण और बेरोजगारी भत्ता के कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयावधि में लक्ष्य बनाकर पूरी गंभीरता से किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण और बेरोजगारी भत्ता दोनों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके लिए कलेक्टर ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी व संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को ग्राम पंचायतवार परिवारों के किए जा रहे सर्वे को ट्रैक करते हुए बिना किसी लापरवाही के त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य में अकलतरा ब्लाक में प्रदेश स्तर पर बेहतर कार्य किए जाने के लिए जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए जिले में निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने सभी विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी भूमि कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर वर्ग को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के लिए इस योजना का विस्तार करते हुए नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ अब नगर पंचायत और नगरपालिका (अनुसूचित क्षेत्र) को भी शामिल किया गया है। जिसके तहत प्रदेश सहित जिले के ग्रामीण नगरीय क्षेत्रों में हितग्राहियों से नवीन आवेदन 15 अप्रैल तक प्राप्त करने की तिथि निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने समस्त संबंधित अधिकारियों को राजीव गांधी भूमि कृषि मजदूर न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी नवीन दिशा-निर्देश व समय सारणी अनुसार समस्त कार्यवाही निर्धारित समयावधि में किए जाने के निर्देश दिए हैं।