Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
रायपुर

दुर्घटनाग्रस्त थार में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश : आमा नाका थाने की घटना

रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना इलाके में महिंद्रा शोरूम के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। यह जानकारी सुधांशु बघेल ने दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव महिंद्रा शोरूम के सामने एक थार वाहन के अंदर पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हो सकती है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर चुकी है।मृतक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने आसपास के लोगों और शोरूम कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस टीम मृतक के कपड़े, व्यक्तिगत सामान और वाहन की जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। महिंद्रा शोरूम के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि युवक किस समय और किन परिस्थितियों में वहां आया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव की हालत को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत कम से कम दो से तीन दिन पहले हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस को मौत के सही कारण का पता लगेगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी ने युवक को हाल ही में देखा है या उसकी कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।