Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

रामपुर कटघोरा बायपास चौक में मूर्ति स्थापना का भूमिपूजन कार्यक्रम  : पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम के कर कमलों से


कटघोरा( गूगली न्यूज)  क्रांतिवीर शहीद सीताराम कंवर जी मध्यप्रदेश में निमाड़ के बड़वानी रियासत परिवार में पैदा हुए थे और  देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए 1857 में शहीद हो गए । ऐसे क्रांतिवीर शहीद की मूर्ति स्थापना स्थल का भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम कल 7 सितंबर को रामपुर कटघोरा बायपास चौक में  समय 3 बजे रखा गया है।

गौरतलब हो कि  यह कार्यक्रम पूर्व में नामांकित रामपुर बायपास कटघोरा चकचकवा चौक के  लिए आयोजित है। मूर्ति स्थापना स्थल के भूमिपूजन का कार्य  माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम विधायक विधानसभा पाली तानाखार के द्वारा किया जाएगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सिंद्राम सरपंच ग्राम पंचायत-रामपुर, विशिष्ट अतिथि  छत्रपाल सिंह कंवर  केंद्रीय अध्यक्ष सातगढ़ कंवर समाज, विद्वान सिंह मरकाम जिला पंचायत सदस्य-जिला पंचायत कोरबा, पुराण सिंह कंवरइकाई अध्यक्ष-घरीपखना इकाई चक सातगढ़ कंवर समाज एवं सर्वआदिवासी समाज जिला कोरबा के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में किया जाना है। सातगढ़ कंवर समाज युवा प्रभाग कोरबा बिलासपुर जीपीएम के द्वारा  आदिवासी समाज के पुरखा की बलिदान का स्मृति संजोने वाले सामाजिक पुनीत कार्य में उपस्थित होकर साक्षी बनने के लिए सादर आमंत्रित  किया गया है।