Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक कटघोरा में संपन्न

कटघोरा। 30 अगस्त को दोपहर 3 बजे कसनिया स्थित वन विभाग विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की कटघोरा, बाकीमोंगरा, और पौड़ी उपरोड़ा इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, महासचिव प्रकाश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य फिरत दास महंत, मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बघेल, संगठन सचिव विश्वा कुर्रे, कोरबा जिला अध्यक्ष नवीन गोयल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में प्रदेश पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बघेल ने फिरत दास महंत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रति माह बैठक आयोजित करने और क्रमबद्ध रूप से अलग-अलग ब्लॉकों में बैठकें करने पर सहमति बनी। कुछ सदस्यों द्वारा संगठन विरोधी अफवाह फैलाने की शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्णय लिया गया कि ऐसे सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संतोष मिश्रा, फिरत दास महंत, नवीन गोयल, बी.एन. यादव, आर.एन. रजक, सुनील कुर्रे, साकेत वर्मा, और प्रदीप पटेल ने अपने विचार रखे।

प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे संगठन के संस्थापक संरक्षक हैं, जो संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि संगठन उनके मार्गदर्शन में पत्रकार हितों के लिए कार्य कर रहा है।

बैठक का संचालन बाकीमोंगरा अध्यक्ष नरेंद्र सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कोरबा जिला उपाध्यक्ष रामनारायण रजक ने किया।

बैठक में देवदत्त तिवारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल प्रदेश महासचिव संतोष मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी फिरत दास महंत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद बघेल ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी विश्वा कुर्रे ब्लॉक संगठन सचिव मस्तूरी नवीन गोयल कोरबा जिला अध्यक्ष राम नारायण रजक जिला अध्यक्ष कोरबा बी एन यादव जिला सचिव विनोद बघेल अध्यक्ष ब्लॉक मस्तूरी विश्व प्रकाश कुर्रे संगठन सचिव मस्तूरी, विमल कुमार , प्रणय मिश्रा उपाध्यक्ष बाकीमोंगरा,एच. बी.अंसारी ब्लॉक कोषाध्यक्ष हरिशंकर साहू सदस्य प्रकाश कुमार सदस्य सुनील कुर्रे सदस्य नरेंद्र सोनी ब्लॉक अध्यक्ष नरेश चौहान सदस्य धनेश देवांगन मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दास सदस्य साकेत वर्मा यशपाल सिंह अशोक दीवान आदि उपस्थित थे।

बैठक के बाद पाली में भी ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई चूंकि पाली ब्लाक के पदाधिकारी मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके थे इसलिए उनसे पाली में मिलकर बैठक के बारे में जानकारी दी गई और विस्तृत रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कमल वैष्णव ,संभागीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा,ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर पटवा,सदस्य रूपेश कंवर मुख्य रूप से उपस्थित थे।