कलेक्टर ने एसपी से मांगी अपनी सुरक्षा : मामला छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री के इलाके का

कवर्धा जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अपनी सुरक्षा को लेकर एसपी को पत्र लिखा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पत्र के सामने आने के बाद कलेक्टर और एसपी के बीच तालमेल को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
एसपी को लिखा पत्र
अपने पत्र में कलेक्टर ने 15 व 19 अगस्त की रात डेढ़ बजे उनके बंगले का घेराव किया गया. उन्होंने पुलिसिंग पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि रात में पेट्रोलिंग पार्टी क्या कर रही थी? यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस की गंभीर त्रुटि प्रदर्शित करती है. उन्होंने लिखा कि कलेक्टर बंगले के पास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
देखे चिट्ठी…

जाने पूरा मामला?
दरअसल, 15 अगस्त की शाम आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से तीन बंदरों की मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से घायल हुए. घायल बंदरों को लेकर लोग वेटनरी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं था और फोन भी बंद मिला. तहसीलदार और एसडीएम से भी संपर्क नहीं हो सका। नाराज लोगों ने कलेक्टर को फ़ोन लगाया लेकिन जब उन्होंने भी नहीं उठाया तो रात में घायल बंदर के साथ कलेक्टर बंगले पर धरना दे दिया। पत्र में लिखा गया है कि इस तरह 20,25 लोगों का समूह दो बार कलेक्टर निवास के सामने धरना देना गंभीर बात है तथा इन समूहों के द्वारा रात में घूमना भी रात्रि गश्त करने वाले पुलिस और पेट्रोलिंग वालो के लिए भी गंभीर त्रुटि प्रदर्शित करता है। अतएव रात्रि में घूमने वाले समूहों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की बात भी पत्र में लिखी गई है।
