Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
छत्तीसगढ़ न्यूज़

दर्द से तड़पती रही गर्भवती , फर्श पर ही दिया बच्चे को जन्म, प्रसव के बाद खुद की सफाई

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रसव के लिए गर्भवती महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी, लेकिन मौके पर डॉक्टर और स्टाफ नदारद नजर आए. इस स्थिति के कारण दर्द से तड़पती महिला की फर्श पर स्वतः ही प्रसव हो गया । यह पूरा मामला भटगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है.

जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में गर्भवती महिला प्रसव के लिए पहुंची थी ,घंटों तक प्रसव पीड़ा से अस्पताल परिसर में तड़पती रही  अस्पताल में कोई डॉक्टर और स्टाफ दिखाई नहीं दिया अंततः महिला ने अस्पताल परिसर के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया ।

सबसे शर्मनाक बात यह था कि प्रसव के बाद महिला ने स्वयं फर्श की सफाई की ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की  इस गंभीर लापरवाही के बावजूद  भी जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए  और कार्यवाही भी करना चाहिए कि जब  गर्भवती महिला अस्पताल पहुंची उस समय किन स्टॉप व किस डॉक्टर की ड्यूटी थी जो नदारद थे।