पवन अग्रवाल ज्योति इलेक्ट्रॉनिक बने अग्रवाल सभा के अध्यक्ष

अग्रवाल सभा कटघोरा का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
कटघोरा(गूगली न्यूज)आज अग्रवाल सभा का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ । अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी दो लोगों ने की थी एक पूर्व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल (नेता) और दूसरे पवन अग्रवाल संचालक ज्योति इलेक्ट्रॉनिक । पवन अग्रवाल ज्योति इलेक्ट्रॉनिक पूर्व अध्यक्ष पवन को 10 वोटो से पटखनी देते हुए चुनाव में जीत दर्ज किए है ।वहीं कोषाध्यक्ष के लिए भी दो लोगों ने नामांकन भर चुनावी बिगुल फूंके , राकेश अग्रवाल अंकित नावेल्टी के द्वारा 49 वोटों से प्रशांत अग्रवाल को मात देते हुए चुनाव जीत लिया गया।
उपाध्यक्ष पद पर सुरेश बंसल संचालक अनुराधा ऑटोमोबाइल्स, सचिव पद पर अभिषेक गर्ग निर्विरोध चुने गए है। कुल 269 मतदाताओं ने वोट डाला । अग्रवाल सभा कटघोरा में आसपास के पौड़ी, गुरसिया, रजकम्मा , चैतमा एवं जटगा ग्राम शामिल है। निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।
