Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
छत्तीसगढ़ न्यूज़

जन्माष्टमी पर 2 युवकों पर गोमांस पकाने का आरोप, हिंदू संगठन ने जमकर पीटा

हिंदू संगठनों ने लोगों ने पकड़कर उनकी पिटाई कर दी, फिर शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में मांस को जब्त किया है और जांच के लिए लैब भेजा गया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोमांश को लेकर हिन्दूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। तखतपुर के वार्ड क्रमांक 5 में दो युवकों पर गोमांस काटने और पकाने का आरोप लगा है। हिंदू संगठनों ने लोगों ने पकड़कर उनकी पिटाई कर दी, फिर शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में मांस को जब्त किया है और जांच के लिए लैब भेजा गया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

भारी मात्रा में जब्त किया गया मांस
तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि वार्ड क्रमांक पांच में कुछ लोग गोमांस काटकर बेचने की फिराक में थे। इसकी सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग वहां पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में मांस भी जब्त किया है
मांस जांच के लिए लैब भेजा गया
टीआई ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मांस को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, हिंदू संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में तखतपुर थाना पहुंच गए और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। आशंका है कि कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

पुलिस दोनों को थाने लेकर आई
तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि हिंदू संगठन की शिकायत पर जांच की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गौमांस की बात से लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने वार्ड क्रमांर-5 से दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहां भी हिन्दू संगठन के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। पुलिस ने संजय खेस व शाहुल मसीह को पकड़ा है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस दोनों को थाने लेकर आई है।