Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

राज जायसवाल ने कांग्रेस से अध्यक्ष के लिए प्रस्तुत की अपनी दावेदारी

कटघोरा । नगर पालिका अध्यक्ष के लिए राज जायसवाल ने पेश की दावेदारी.. युवाओं के बीच लोकप्रियता का मिलेगा निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा फायदा ..कटघोरा नगरपालिका के वार्ड क्रमांक छह के निवासी औ युवा नेता राज जायसवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उनकी उम्मीदवारी को स्थानीय जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

जायसवाल समाज राज जायसवाल को कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा मानते हैं। उनका मानना है कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो समाज एकजुट होकर कांग्रेस को समर्थन देगा ,राज जायसवाल युवाओं के बीच अपनी पहचान और लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की सेवा की है और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ,। अपने वार्ड की समस्याओं को हल करने के लिए राज जायसवाल हमेशा तत्पर रहे हैं। जल, सड़क, सफाई और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनका कहना है कि नगर के सभी वार्डों का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता होगी। राज जायसवाल का कहना है कि कटघोरा नगर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। वे अधूरे विकास कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राज जायसवाल ने कहा है कि यदि उन्हें अध्यक्ष बनने का मौका मिलता है, तो वे सभी दलों और पार्षदों के साथ मिलकर कटघोरा के विकास को नई ऊंचाई देंगे। उनका फोकस न केवल वार्डों के विकास पर होगा, बल्कि नगर के समग्र विकास और जनकल्याण पर भी रहेगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि राज जायसवाल की दावेदारी कांग्रेस के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है। उनकी छवि और सक्रियता पार्टी को नगर राजनीति में फिर से प्रभावशाली बना सकती है। कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए राज जायसवाल की दावेदारी नगर के विकास और कांग्रेस पार्टी के पुनरुत्थान के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है।