Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

ड्राइवर के साथ दबंगई कर मारपीट करने वाले शरद गोयल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

कटघोरा । कोरबा जिले से कटघोरा में एक ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ड्राइवर ने कटघोरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने शरद गोयल नामक व्यक्ति पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ड्राइवर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी माजदा गाड़ी से रायपुर से कटघोरा आया था और कटघोरा नदी के पास सामान खाली करने के बाद अपनी गाड़ी को पीछे कर रहा था। इस दौरान, उसकी गाड़ी के पीछे खड़ी कार के शीशे में स्क्रेच लग गया, जिसके बाद शरद गोयल ने उसे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और  डंडे से उसके सिर पर मारा।

पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि मारपीट की घटना को मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने देखा और सुना। कटघोरा पुलिस ने पीड़ित ड्राइवर की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।