Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

काम दिलाने के बहाने  युवती को रायपुर ले जाकर गायब करने वाली मामी के खिलाफ कार्यवाही की मांग

कटघोरा। सगी मामी के द्वारा अपनी 22 वर्षीया भांजी को रायपुर ले जाकर गायब करवा देने का आरोप लड़की के माता पिता द्वारा लगाते हुए बांगो थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है। घटना 8 जुलाई तथा कोरबा जिले के ग्राम देवमट्टी आमा टिकरा थाना बांगो की है। घटना दिनांक को राजेशकुमार यादव की  22 वर्षीया पुत्री  को पास के ही ग्राम लोड़ी बहरा  में रहने वाली सगी मामी शिवकली ने जटगा बाजार घुमाने के नाम पर बुलवाई और दूसरे ही दिन रायपुर ले जाकर कहीं गायब करवा दी। परिजनों ने  अपहरण की शंका कर थाने में गुहार लगाई है ,थाने वालों ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर दी है परन्तु खोजबीन का प्रयास नहीं किया गया । परिजनों ने तो पुलिस पर ये भी आरोप लगा रहे है कि जब भी लड़की के बारे में थाना पूछने जाते है तो पुलिस वाले कुछ भी बताना तो दूर सीधे मुंह बात भी नहीं करते । 1 माह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है और घटना की जिम्मेदार मामी शिवकली से भी कड़ाई से पूछताछ नहीं की गई जिससे घटना की सही जानकारी मिल सके।