Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
Latest Newsरायपुर

Crime News: IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते आधा दर्जन से अधिक सटोरी गिरफ्तार, लैपटॉप सहित मोबाईल और एटीएम कार्ड जप्त

रायपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2023 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 07.04.23 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नं. 07 स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति आई.पी.एल. क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री मनोज ध्रुव द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर कमरे में 08 व्यक्ति उपस्थित थे, जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज नागदेव, शेख नईम, कृष्णा पोपतानी, राहुल होलानी, लोकेश मेश्राम, वीरेन्द्र कुमार सारथी, अमित भट्ट एवं सूरज मिश्रा बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल के बीते मैचों में लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालन करने के साथ ही आज दिनांक 07.04.2023 को आयोजित होने वाले आई.पी.एल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालन करने की तैयारी कर रहे थे।

जिस पर सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 नग मोबाईल फोन, 01 नग लेपटॉप, 13 नग अलग-अलग बैंक का एटीएम कार्ड, नगदी 5500/- रुपये, 01 वाईफाई जुमला कीमती लगभग 2,20,000/- रूपये तथा करोड़ो रूपये के क्रिकेट के सट्टा का हिसाब किताब जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 227/23 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही में निरीक्षक उमेन्द टण्डन थाना प्रभारी तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सिकंदर कुर्रे, सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, अनिल पाण्डेय, आर. सुरेश देशमुख, उपेन्द्र यादव, भूपेन्द्र मिश्रा, थाना तेलीबांधा से उपनिरीक्षक रामस्वरूप देवांगन, सउनि संतोष यादव, प्र.आर. लीलाधर देवांगन, आर. रामनारायण पटेल तथा तरूण यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।