Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
छत्तीसगढ़ न्यूज़

नाबालिग बालिका से घर पर घुसकर युवक ने किया अनाचार, आरोपी हुआ गिरफ्तार

धमतरी । थाना कुरूद क्षेत्रांर्तगत नाबालिग पिड़िता द्वारा परिजनों के साथ थाना में आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी अजय यादव पिता स्व. रज्जु लाल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कातलबोड ने बहला फूसलाकर एवं डरा धमकाकर पहली बार दिनांक 12/05/2020 को रात्रि 11 बजे पीडिता के घर आकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और इस बीच आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्र. 209/23 धारा 376-2(N) 450,506 भादवि० 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा नाबालिग के मामले को गंभीरता से लेते त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिया गया था।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व मेन थाना प्रभारी कुरूद द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान पीड़िता का सीडब्ल्यूसी. से कौंसिलिंग भी कराई गई एवं परिजनों के समक्ष पीडिता का महिला डॉक्टर के जॉच कराया गया जिसके जॉच रिपोर्ट के आधार पर कुरूद पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ किया गया,जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने आरोपी का मुलाहिजा एवं परीक्षण कराया गया आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 08/04/2023 विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक दीपा केंवट, सउनि.संतोषी नेताम,उनि. महेश साहू,प्रआर. लोकेश नेताम, आर. मिथलेश तिवारी, महिला आरक्षक सुशीला मंडावी, साईबर सेल से कमल जोशी
का विशेष योगदान रहा।