Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
Latest News

ईरान हुआ धुआं-धुआं… 160 स्कूली छात्राओं की मौत , एक साथ निकला जनाजा,  इस हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया

नई दिल्ली । अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान को धुआं-धुआं कर दिया है। इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए ईरान भी जबरदस्त कार्रवाई कर रहा है  लेकिन इस चार दिन की जंग का सबसे स्याह पहलू रहा, जब ईरान के मिनाब में एक स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें 160 से ज्यादा स्कूली बच्चियों की मौत हो गई । आज इन बच्चियों के लिए जनाजे की नमाज पढ़ी गई और उन्हें दफन किया गया । ईरान में आज जब एक साथ कतार में इन बच्चियों के ताबूत रखे गए तो पूरा शहर मातम में डूब गया। जनाजे की नमाज के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। मिनाब शहर में ही सामूहिक जनाजे की नमाज अदा की गई । शहर के मुख्य मैदान और आसपास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए । इस दौरान एक साथ इन बच्चियों का जनाजा निकाला गया ,इसके बाद इन बच्चियों के लिए नमाज-ए-जनाजा पढ़ी गई ।. इसके बाद शवों को दफनाया गया ।स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग अंतिम विदाई में शामिल होने पहुंचे ।  बता दें कि ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान प्रांत के शहर मिनाब में एक मार्च को  भीषण हमला हुआ था ।इसके बाद आज इन 165 स्कूली बच्चियों का सामूहिक जनाज पढ़ा गया । यह हमला शहर के प्राइमरी स्कूल पर हुआ।स्कूल परिसर पर हुए हमले में इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। . बचाव दल ने घंटों मलबा हटाने का अभियान चलाया । राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद मृतकों की संख्या 165 बताई गई, जिनमें अधिकांश प्राथमिक कक्षा की छात्राएं थीं । जनाजे के दिन मिनाब शहर में बाजार बंद रहे ।शोक में डूबे नागरिकों ने काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज कराया ।कई जगहों पर शांति मार्च निकाले गए । मस्जिदों में विशेष दुआएं की गईं ।सरकारी सूत्रों के अनुसार, स्कूल परिसर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ।अन्य शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है । जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी ।इस हमले ने न केवल मिनाब बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर दिया है।