54 वर्ष के व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की 7 साल की पुत्री के साथ की छेड़छाड़ :धारा 354 के साथ पास्को एक्ट कायम
कटघोरा। पुरानी बस्ती मोहल्ले के 7 साल की बालिका से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 354 के अलावा पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया है जिसे खोजने के दावे किये जा रहे हैं। खबर के मुताबिक अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले मच्चू नामक 54 साल के व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। दो दिन पहले उसके द्वारा बालिका के साथ छेड़छाड़ की गई। खास बात यह है कि पीडि़ता उसी का रिश्तेदार है। उसके द्वारा अपने परिजनों को इस बारे में अवगत कराया गया जिस पर उनका खून खौल उठा। इस मामले में आखिरकार रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों ने इस मामले को दबाने का भी अपनी ओर से प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।