Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़खेल

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नगर निगम इलेवन को हराकर सीएसईबी पश्चिम पहुंची सेमी फाइनल में

स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियाेगिता 2023, आज 11 वें दिन बालको इलेवन और जिला पंचायत के बीच मुकाबला।

कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़. इन – कोरबा प्रेस क्लब द्वारा
आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में गुरुवार को नगर निगम इलेवन और सीएसईबी पश्चिम के बीच मुकाबला हुआ। नगर निगम इलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर रही सीएसईबी पश्चिम की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 187 रन बना लिया। उक्त लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर निगम इलेवन की टीम विशाल स्कोर के चलते शुरू से दबाव में दिखी। लगातार टीम के विकेट गिरते चले गए। आखिरी ओवर में 92 रन बनाकर टीम ऑल आऊट हो गई। इस तरह प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सीएसईबी पश्चिम जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों, अंपायर द्वय  हीरा ठाकुर एवं  नितीन चतुर्वेदी, कॉमेंटेटर  भुवनेश्वर कश्यप तथा स्कोरर  अविनाश प्रसाद,  नेहाल खान को अतिथियाें समेत कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियाें एवं सदस्याें के हाथाें पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ में नगर निगम के अपर आयुक्त  खजांची कुमार भी मौजूद रहे। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सीएसईबी पश्चिम के खिलाड़ी राजेश को दिया गया जिन्होंने 28 गेंद पर 76 रन बनाया।
इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक  कमलेश यादव, अध्यक्ष  राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष  विवेक शर्मा, सचिव  दिनेश राज, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, उप सचिव  धीरज दुबे, स्व. केशव लाल मेहता जी के सुपुत्र द्वय  नरेंद्र मेहता एवं  राजेंद्र मेहता, वरिष्ठ पत्रकार  विकास जोशी, पार्षद  धरम निर्मले, प्रेस क्लब के पूर्व सचिव  मनोज ठाकुर समेत प्रेस क्लब के सदस्य  लक्ष्मीकांत जोशी,  गोविंद साहू,  श्रवण साहू,  कैलाश सिंह राजपूत,  दीपक गुप्ता,  राजकुमार शाह,  राजेश मिश्रा (मिठ्ठू),  पवन तिवारी,  जितेंद्र हथठेल,  अविनाश प्रसाद,  तोपचंद बैरागी,  हीरा राठौर,  गयानाथ मौर्य,  प्रीतम जायसवाल, श्रीमति रेनू जायसवाल, पत्रकार साथी  जितेंद्र सिंह राजपूत, विक्की निर्मलकार, गुणेश्वर ताम्रकार समेत अन्य पत्रकार व शहर के प्रमुखजन मंच पर मौजूद थे।

 

*अतिथियों ने आयोजन की सराहना*
क्रिक्रेट प्रतियाेगिता के 10वें दिन गुरुवार काे दूसरे फाइनल मैच के अतिथि के रूप में रिटायर्ड सीएमएचओ एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. बी.बी. बोडे, आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष  विशाल केलकर, पत्रकार सोसायटी के अध्यक्ष  राजेंद्र जायसवाल, महिला पत्रकार श्रीमती निर्मला शर्मा उपस्थित रही। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना की और ऐसी प्रतियोगिता से आपसी सद्भावना बढ़ने की बात कही। साथ ही उक्त प्रतियोगिता के लिए आमजन को बेसब्री से इंतजार होने की बात कही गई। अंत में कोरबा प्रेस क्लब की ओर से सभी सम्माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

*स्वर्गीय केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष – 2023 के आगे के मैच*

*24 फरवरी 2023*
*जिला पंचायत कोरबा*
विरुद्ध
*बालको इलेवन*
शाम :- 6:00 बजे

*25 फरवरी 2023*
*कलेक्टर इलेवन*
विरुद्ध
*पुलिस इलेवन*
शाम :- 6:00 बजे

*26 फरवरी 2023*

01. सेमी फाइनल
*शाम :- 06:00 बजे*

02. सेमी फाइनल
*रात :- 08:00 बजे*

*27 फरवरी 2023*
*फाइनल मैच*
*शाम:- 7:00 बजे से*