एक और रिश्वतखोर पटवारी एसीबी के मकड़जाल में फंसा : रिश्वत के नोट गिनते वीडियो वायरल

कटघोरा । भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों का एसीबी के मकड़जाल में फँसने का क्रम दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है इसी तारतम्य में आज एक और पटवारी का किसान से रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है । मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पसान तहसील के पिपरिया पटवारी हल्का का बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार, पिपरिया व सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी । किसान ने पटवारी को रिश्वत देने के साथ-साथ टेबल के नीचे नोट गिनते हुए उसका वीडियो भी बना लिया । वीडियो वायरल होने के बाद पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे द्वारा पटवारी विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया गया है।
