Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
अंबिकापुर

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अंबिकापुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की टीम आत्महत्या के कारणों को पता करने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र का है। यहां सीतापुर के केरजू खरीदी केंद्र में पदस्थ प्रबंधक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आती हड़कंप मच गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की टीम आत्महत्या के कारणों को पता करने में जुट गई है।