Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के कलेक्टर बदले : कोरबा कलेक्टर को मिली सरगुजा की जिम्मेदारी …अब होंगे कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत

कोरबा ।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.राज्य सरकार ने एक साथ कई IAS अधिकारियों के तबादले और प्रभार परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त और नए दायित्व सौंपे गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं.
मुख्य निर्वाचन से जुड़ा अहम दायित्व
राज्य शासन के आदेश के अनुसार भोसकर विलास संदीपन को आगामी आदेश तक अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ का दायित्व सौंपा गया है. वे वर्तमान में कलेक्टर, जिला सरगुजा के पद पर हैं. यह नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद की गई है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में प्रभार परिवर्तन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किया गया है. रणबीर शर्मा को अस्थायी रूप से प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर पदस्थ किया गया है. उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद संजीव कुमार झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.

कलेक्टर पदों पर व्यापक तबादले राज्य के कई जिलों में कलेक्टर स्तर पर बदलाव किए गए हैं.अजीत वसंत को कलेक्टर, सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है. कुणाल दुदावत को कलेक्टर कोरबा पर पदस्थ किया गया है. देवेश कुमार ध्रुव को कलेक्टर दंतेवाड़ा बनाया गया है. प्रतिष्ठा ममगईं को कलेक्टर बेमेतरा और नम्रता जैन को कलेक्टर नारायणपुर भेजा गया है

नगर निगम और जिला पंचायत स्तर पर फेरबदल नगर निगम और जिला पंचायत स्तर पर भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं. अमित कुमार को कलेक्टर, सुकमा बनाया गया है. प्रकाश कुमार सर्वे को आयुक्त, नगर पालिक निगम बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं गजेन्द्र सिंह ठाकुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है.

मंत्रालय में नई पदस्थापना प्रशासनिक फेरबदल के तहत रोमा श्रीवास्तव को जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है.

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत तबादले सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार क्रमांक 2 से 10 तक किए गए तबादले भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में किए गए हैं.राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बदले गए अधिकारियों से नए जिलों और विभागों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की अपेक्षा की जा रही है.