Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़खेल

सीएमएचओ-11 को बालको की टीम ने 18 रन से हराया

 पांचवें दिन शनिवार को कोरबा प्रेस क्लब की टीम का होगा एसईसीएल कोरबा से मुकाबला।

कोरबा/वन्दे छत्तीसगढ़.इन – काेरबा प्रेस क्लब द्वारा आयाेजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियाेगिता-2023 के चौथे दिन शुक्रवार काे हेल्थ इलेवन एवं बालको की टीम के बीच मैच हुआ। बालको की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन बनाया। उक्त लक्ष्य का पीछा करते हुए हेल्थ-11 की टीम के खिलाड़ियों ने आखिरी ओवर तक ऐसी बल्लेबाजी की कि मैच रोमांचक बना रहा। लेकिन आखिरी में रन गति धीमी होने से हेल्थ-11 की टीम 3 विकेट खोकर निर्धारित ओवर तक 150 रन बना सकी। इस तरह बालको की टीम 18 रन से मैच जीत लिया।

प्रेस क्लब परिवार ने दी अध्यक्ष को शादी की साल गिरह पर दी बधाई।।                                               
शुक्रवार 17 फरवरी को कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष  राकेश श्रीवास्तव जी की शादी की साल गिरह का अवसर होने पर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंच पर उपस्थित प्रेस क्लब के संरक्षक  कमलेश यादव, उपाध्यक्ष  विवेक शर्मा, सचिव  दिनेश राज, कोषाध्यक्ष  रंजन प्रसाद, उप सचिव  धीरज दुबे, कार्यकारिणी सदस्य  हरीश तिवारी समेत मंच पर मौजूद अतिथियों एवं प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने बुके भेंट कर उन्हें बधाई दी।

ये अतिथि हुए शामिल, किया गया स्वागत।।               
प्रतियाेगिता के चौथे दिन अतिथि के रूप में बालको जन संपर्क विभाग के  अभिषेक जॉन, स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रोग्राम अधिकारी असरफ अंसारी, डॉ. पुष्पेश, डॉ. राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र पालीवाल एवं प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव उपस्थित हुए। जिनका स्वागत प्रेस क्लब की कार्यकारिणी समेत अन्य सदस्याें ने पुष्प गुच्छ भेंट करके किया।

कोरबा प्रेस क्लब की टीम से एसईसीएल कोरबा का टक्कर आज
पांचवे दिन शनिवार काे काेरबा प्रेस क्लब की टीम के साथ एसईसीएल काेरबा की टीम का मुकाबला हाेगा। शाम 7 बजे से उक्त मैच शुरू होगा।