मुख्यमंत्री साय अब कलेक्टर्स और वन मंडलाधिकारियों की बैठक लेकर कर रहे कार्यों की समीक्षा

रायपुर। कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी कॉन्फ्रेंस प्रारंभ हो गया है, मुख्यमंत्री साय उच्चस्तरीय बैठक में वन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, अपर अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव, कलेक्टर, वनमण्डलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित हैं।
बता दें कि इससे पहले एसपी कॉन्फ्रेंस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, नशे के अवैध कारोबार और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के व्यापार पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। उन्होंने सभी SP को सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश हैं। सीएम ने कहा कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के व्यापार पर सख्ती से लगाम लगाई जाए, क्योंकि नशा अन्य अपराधों को भी बढ़ावा देता है। NDPS एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत दर्ज मामलों में समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए, ताकि अन्य राज्यों से आने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
