Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
पोड़ी उपरोड़ा

वनमण्डल कटघोरा के केंदई रेंज में बड़ी संख्या में हाथी, पसान रेंज में आक्रामक लोनर हाथी का आतंक

कोरबा : वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं ,वहीं एक लोनर हाथी पसान रेंज में आक्रामक होकर विचरण कर रहा है। यह लोनर हाथी कल देर शाम पसान रेंज के जल्के सर्किल में सरमा और तनेरा मार्ग पर पहुंच गया था। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हुई। वन विभाग को सूचना दिए जाने पर उसके अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मार्ग पर पहुंचे लोनर हाथी को ग्रामीणों की मदद से खदेड़ा।

वन विभाग द्वारा खदेड़े जाने पर लोनर ने जंगल का रूख किया और वहां जाकर छिप गया। रात 11 बजे वे फिर जंगल से निकला और पसान बस्ती में घुसने की कोशिश किया। लेकिन समय पर वन विभाग को जानकारी मिल जाने पर उसे फिर खदेड़ दिया गया। इस बीच 27 हाथियों का दल अभी भी केंदई रेंज के कोरबी सर्किल के उड़ानबहरा जंगल में जमे हुए हैं। हाथियों के इस दल ने बीती रात उत्पात मचाते हुए पांच किसानों की फसल को तहस-नहस कर दिया, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

रेंज के ही गयामाड़ा जंगल में 12 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों का यह दल बीती रात खेतों में पहुंचा और वहां लगे धान की फसल को चट करने के बाद वापस लौट आया और विश्राम करने लगा। वर्तमान मेें हाथियों का लोकेशन यहीं पर बना हुआ है। वन विभाग द्वारा हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है।