Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
अपराध

ऑपरेशन विश्वास में 25 लाख की हेरोइन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन विश्वास के तहत मोहन नगर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी में शामिल गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने 246 ग्राम चिट्टा, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त किया। साथ ही चिट्टा बेचने में प्रयुक्त कार और नगदी सहित कुल लगभग 31.25 लाख रुपये की संपत्ति भी जप्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

ऑपरेशन विश्वास को मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विक्रय और परिवहन पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन विश्वास” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कार क्रमांक CG 07 CS 7776 में सवार होकर चिट्टा बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। यह कार धमधा रोड सब्जी मंडी क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम का गठन किया और मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।
गिरफ्तारी और बरामदगी जांच के दौरान आरोपियों ने अपने नाम उज्जवल सिंह उर्फ गोलू (32 वर्ष, जामुल), मोन्टी अरोरा (32 वर्ष, भिलाई), रजत पाण्डेय (27 वर्ष, सुपेला), राहूल सिंह (32 वर्ष, भिलाई), लोकेश कुमार ओगरे (26 वर्ष, भिलाई-03) और जगतार सिंह (36 वर्ष, खुर्सीपार) बताए। तलाशी लेने पर लाल रंग के बैग से 246 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब देते रहे और मादक पदार्थ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(ख) और 27 क के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू की।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) और नगदी ₹1,25,000 जब्त की। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग ₹31,25,000 की संपत्ति बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से चिट्टा बेचने वाले बड़े तस्करी गिरोह की सप्लाई चैन को ध्वस्त करने में मदद मिली है। इससे नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार हुआ है। अभियान की सफलता में टीम की भूमिका थाना मोहन नगर और एसीसीयू टीम की सतर्कता, समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई की वजह से यह सफलता हासिल हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऐसे अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि समाज से नशे का कारोबार समाप्त किया जा सके। पुलिस का कहना है कि नशे की लत से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ऐसे में चिट्टा जैसी खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई रोकना समाज कीजिम्मेदारी है। ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस न केवल अपराधियों को पकड़ रही है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का भी काम कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और प्रशासन से आग्रह किया है कि ऐसे अभियान निरंतर चलते रहें। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस उनके नेटवर्क, आपूर्ति स्रोत और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चिट्टा की खेप किन-किन क्षेत्रों में पहुँचाई जा रही थी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो वे तत्काल पुलिस से संपर्क करें।