Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
अपराध

हिरण मांस के साथ 4 गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ ब्लॉक में वन्यजीव शिकार कर  मांस खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने वन ग्राम खोलारघाट से हिरण का शिकार कर उसका मांस खाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक इस अपराध में शहर के कुछ रसूखदार भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जे. डिनायल, नीलू फ्रांसिस, विशाल नंदेश्वर और विश्वनाथ है। बीती रात गुप्त सूचना पर वन विभाग ने आरोपियों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने हिरण का मांस एक ग्रामीण के घर में फेंक दिया, लेकिन टीम की सतर्कता से चारों को मौके पर ही धरदबोचा गया। विभाग ने मांस और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है। हिरण का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार भी कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।