Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
छत्तीसगढ़ न्यूज़

नव्या मलिक  ने कई बड़े राज उजागर की : 50 से ज्यादा बड़े रसूखदार व्यापारी एवं राजनीतिक नेताओं के संपर्क में थी

रायपुर। जिले में हुए बड़े ड्रग पैडलिंग केस में खुलासे के बाद ड्रग पैडलर नव्या मलिक को हिरासत में लिया गया था। कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड सौंपी थी, जो आज ख़त्म हो गई है। ऐसे में आरोपी नव्या को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस फिर से रिमांड की मांग करेगी या नहीं, यह तय नहीं है। बताया जा रहा है कि, पांच दिनों के रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में नव्या मलिक ने कई बड़े राज उजागर किये है। ड्रग पैडलर नव्या के मुताबिक़ वह शहर के कई रसूखदार कारोबारियों, राजनीतिक शख्सियत और बड़े ब्यूरोक्रेट्स समेत शहर के करीब 50 से ज्यादा लोगों के संपर्क में थी। बताय जा रहा है कि, इसके बाद पुलिस के सामने कई रसूखदारों के नाम सामने नहीं लाने का बड़ा दबाव है।

वही अब रायपुर पुलिस नव्या के के बॉयफ्रेड़ अयान परवेज को पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ में जुट गई है। सम्भावना जताई जा रही है कि, नव्या की तरह ही परवेज भी इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे कर सकता है। गौरतलब है कि, ड्रग पैडलिंग मामले में पुलिस ने अब तक करीब 60 पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। इनमें छत्तीसगढ़ समेत पंजाब राज्य के भी कई बडे ड्रग पैडलर शामिल है। इनके खिलाफ टिकरापारा, कोतवाली, पुरानी बस्ती समेत गंज थानो में एफआईआर भी दर्ज कराये जा चुके है।