कोरबा: 4 थाना प्रभारी हुए इधर से उधर , एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दिए आदेश

कोरबा। आज पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से अग्रिम आदेश तक 4 अधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेशानुसार निरीक्षक दुर्गेश कुमार वर्मा को बागों थाना से थाना प्रभारी दर्री बनाया गया है, ललित कुमार चंद्रा को थाना प्रभारी दर्री से आजाक थाना प्रभारी कोरबा, नागेश तिवारी निरीक्षक रक्षित केंद्र कोरबा को थाना प्रभारी बागों और इसी तरह महासिंह ध्रु उपनिरीक्षक थाना सिविल लाइन रामपुर को थाना कोतवाली भेजा गया है।

