स्थानीय निवासी विष्णुदेवता ताती अपने तीन साल के पोते चिराग ताती के साथ सड़क पार कर रहा था तभी मिट्टी परिवहन में लगे ट्रैक्टर के चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाकर उसे पहियों तले रौंद डाला। पोते को बचाने के लिए दादा विष्णु देव लपक पड़े और इस प्रयास में वह भी पहिये के निचे आ गए। हादसे में मासूम चिराग की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दादा विष्णु देव को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने ट्रैक्टर को भगाकर थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक के साथ ही आक्रोश व्याप्त है।