Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

नदियों का सीना चीर कर किया जा रहा था ट्रैक्टर से अवैध रेत का परिवहन, खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए किया छः ट्रैक्टर जप्त

कोरबा । कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन पर छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन में कार्यवाही करते हुए कुल 6 ट्रेक्टर को जब्त किया गया।

कार्यवाही में कनवेरी से 1 ट्रैक्टर ( CG 12 BD 3137), बगदर से 5 ट्रेक्टर ( CG 12 U 1765 तथा 2 Mahindra sold, 2 Sonalika sold), उरगा नाका में अभिरक्षा में रखा गया है। जिसमें खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध रेत परिवहन पर यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।