Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

भालू का आतंक से दहशत में कॉलोनीवासी

                             कोरबा/वंदे छत्तीसगढ़.इन – कोरबा घने जंगलो से घिरा हुआ है इन जंगलो में बड़े पैमाने पर वन्य प्राणियों का बसेरा है। खासतौर पर बालको  रेंज में भालूओं की सबसे ज्यादा मौजूदगी देखने को मिलता है। बताया जाता है कि इसमें से एक भालू पिछले कुछ दिनों से बालको कॉलोनी के सेक्टर 4 में लगातार विचरण कर रहा है। अंधेरा होते ही भालू जंगल से कॉलोनी के सड़क पर निकल आता है। भालू के आने से लोग दहशत में हैं।।                                                                                                हालांकि अब तक इस भालू ने किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन कॉलोनी के रिहायशी क्षेत्र में भालू की चहल कदमी से आने वाले लोगों की परेशानी जरूर बढ़ गई है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। इससे पहले भी भालू का झुंड सेक्टर 4 सहित कई रिहायशी कॉलोनी में आता रहा है और यह भालू अमरूद सहित अन्य फलों को खाने के लिए आता है और फलों को खाने के बाद फिर से यह जंगल की वन विभाग ने लोगों को सजग और सावधान रहने के लिए कहा है।