Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
Uncategorized

जनपद पंचायत सीईओ GK मिश्रा फंसे शिकंजे में

  पुलिस ने किया अपराध दर्ज गिरफ्तारी की संभावना                                                                    कोरबा/गूगली न्यूज़ – चर्चित जनपद पंचायत के सीईओ जीके मिश्रा अपने ही बुने जाल में फस गए हैं और अब उबरने के लिए रास्ता तलाश रहे हैं पुलिस ने प्रशासन की शिकायत के बाद सीईओ के खिलाफ और उनके एक सहयोगी लिपिक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।                                        आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोरबा जनपद पंचायत के सीईओ GK मिश्रा और सहायक ग्रेड 02 सुरेश पांडे के खिलाफ जनपद उपाध्यक्ष कौशल्या वैष्णव ने आर्थिक अनियमितता की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से की थी, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संजीव झा ने जिला पंचायत सीईओ और जिला कोषाधिकारी की टीम बनाकर जांच करने का निर्देश दिया था जांच के बाद आर्थिक घोटाला का खुलासा हुआ जिसके बाद सहायक आयुक्त के माध्यम से मण्डल संयोजक रामनिवास मिर्जा के लिखित शिकायत पर पुलिस ने gk मिश्रा व उसके सहयोगी पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय के अनुसार दस्तावेजी सबूत के आधार पर अपराध क्रमांक 33/2023 धारा 409,34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही                                                                        उल्लेखनीय है की कोरबा जिले में पदस्तपन के बाद से ही जनपद सीईओ gk मिश्रा विवादों में रहे है जिसके कारण निलंबित भी हो चुके है औरर के माम्पलो कि जांच हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी पूर्ण नही हो सजकी है एक माम्ल के के खुलासे के बाद कुछ और घोटाले सामने आने की असंका बानी हुई है।