Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या : पत्नी का  कटा सिर लेकर गांव में धूमता रहा पति

कोरबा ।  कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद कथित तौर पर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा।

जानकारी के अनुसार आरोपी सालिक राम यादव ने किसी घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने धारदार हथियार से वार कर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के समय घर में उनके चार बच्चे भी मौजूद थे। हत्या के बाद आरोपी  पत्नी का कटा सिर लेकर बाइक से गांव में घूमता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।प्रारंभिक जानकारी में हत्या के पीछे चरित्र संदेह की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आरोपी मूल रूप से सतरेंगा का निवासी बताया जा रहा है और वह गांव के एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।