Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
Latest News

लाखों में गाय की पथरी की नीलामी, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत

वायरल खबर ।कभी-कभी प्रकृति ऐसी अनोखी चीजें बना देती है जिनकी कीमत सुनकर लोग चौंक जाते हैं ।ऐसी ही एक चीज गाय के शरीर में बनने वाली खास पथरी है, जिसे Bezoar Stone कहा जाता है और इसे ही गौलाेचन  भी कहते हैं दरअसल यह पथरी बहुत ही कम मामलों में बनती है और हर गाय में नहीं मिलती ।  यही कारण है कि कई जगहों पर इसे काफी कीमती माना जाता है और इसकी कीमत लाखों रुपये तक बताई जाती है । कुछ देशों में पारंपरिक दवाओं और सजावटी चीजों में इसके इस्तेमाल की वजह से इसकी मांग भी बनी रहती है । इसलिए जब भी किसी गाय के शरीर से ऐसी पथरी मिलने की खबर सामने आती है, तो यह तुरंत लोगों की दिलचस्पी और चर्चा का विषय बन जाती है।  Skyvetpharm.com वेबसाइट के अनुसार, गाय के पेट या पाचन तंत्र में कभी-कभी एक सख्त गोल पत्थर जैसी चीज बन जाती है, जिसे Cow Bezoar या Bezoar Stone कहा जाता है ।यह कई सालों में धीरे-धीरे बनती है और बहुत दुर्लभ होती है । इसी वजह से कुछ देशों में इसे काफी कीमती माना जाता है । पहले के समय में खासकर पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में इसका इस्तेमाल किया जाता था । इसके अलावा कुछ लोग इसे सजावटी वस्तु या कलेक्शन के रूप में भी रखते हैं । यही कारण है कि बाजार में इसकी मांग बनी रहती है।  गाय जब खाना खाती है तो कभी-कभी उसके साथ छोटे-छोटे बाहरी पदार्थ भी पेट में चले जाते हैं, जैसे बाल, पौधों के रेशे या अन्य कण,  समय के साथ ये चीजें पेट में जमा होती रहती हैं और उन पर खनिज पदार्थ की परतें चढ़ती जाती हैं धीरे-धीरे यह परतें मिलकर एक सख्त गोल पत्थर का रूप ले लेती हैं इसमें आमतौर पर कैल्शियम फॉस्फेट और कैल्शियम कार्बोनेट जैसे खनिज पाए जाते हैं। गुणवत्ता के आधार पर इसकी कीमत काफी अलग-अलग हो सकती है,कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार टॉप ग्रेड (50–100 ग्राम) – लगभग 500 से 2000 डॉलर या उससे ज्यादा फर्स्ट ग्रेड – लगभग 200 से 800 डॉलर सेकंड ग्रेड – लगभग 50 से 300 डॉलर थर्ड ग्रेड – लगभग 20 से 100 डॉलर हालांकि यह कीमत समय और बाजार की मांग के हिसाब से घटती बढ़ती रहती है ।