जागृति महिला मंडल ढेलवाडीह ने किया स्व सहायता समूह की दीदियों का सम्मान



कटघोरा।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागृति महिला मंडल द्वारा कटघोरा बस स्टैंड स्थित गढ़ कलेवा पहुंचकर श्रीया स्व सहायता समूह की दीदियों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया । महिला मंडल अध्यक्ष गीतांजली तिवारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियां का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है । गढ़ कलेवा संचालित करने वाली महिला समूह की दीदियों का सम्मान करते हुए कही की यहां की दीदियां बहुत अच्छा काम कर रही हैं निश्चित तौर पर ऐसे कार्यों से ही महिला सशक्तिकरण होता है। इस गढ़ कलेवा से बहुत सी महिलाएं जुड़कर आज स्वरोजगार कर रही हैं और यह हमारे समाज के लिए प्रेरणादायक है । कोरबा जिला में महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण बन चुके श्रीया महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से 250 महिलाएं जुड़कर स्व रोजगार कर रही हैं और आर्थिक स्वालंबन की और आगे बढ़ रही हैं।
