Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
रायपुर

कलेक्टर- एसपी बनाने का  झांसा देकर छात्रों को लगाया 18 लाख का चूना: गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में कलेक्टर और एसपी बनने का सपना दिखाकर युवाओं से ठगी के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कौटिल्य एकेडमी रायपुर ब्रांच के संचालक पवन टांडेश्वर को 11 महीनों के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पवन टांडेश्वर पर 18 लाख की ठगी करने का आरोप है। फिलहाल सरस्वती नगर थाना पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के सरस्वती नगर थाना इलाके में कौटिल्य एकेडमी संचालित की जा रही है। इसके संचालक पवन टांडेश्वर ने तैयारी के नाम पर पहले छात्रों से पैसा लिया, लेकिन बीच में क्लास दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कहकर 18 लाख रुपए लेकर फरार गया। छात्रों को जब ठगी का अहसास हुआ तो सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन फरार चल रहा था। अब आखिरकार 11 महीने बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कौटिल्य एकेडमी के संचालक पवन टांडेश्वर ने अपने कर्मचारियों को सैलरी के नाम चेक दिए थे, लेकिन वो भी बाउंस हो गए थे। कर्मचारी भी पवन टांडेश्वर की हरकतों से परेशान थे। उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई थी। अब पवन की गिरफ्तारी के बाद कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।