Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

वन विभाग की टीम पर हमला: डिप्टी रेंजर और महिला कर्मी से मारपीट, बाप-बेटा गिरफ्तार

कोरबा ( गूगली न्यूज)छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को बाप-बेटे ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। टीम नर्सरी के लिए जमीन का सर्वे करने आई थी। इस हमले में डिप्टी रेंजर प्रमोद कुमार निर्गुण और महिला वनकर्मी उर्मिला मार्को घायल हो गईं।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आछिमार गांव की है। बताया गया है कि पिता फोटू लाल और पुत्र बाबू लाल ने सर्वे के दौरान डिप्टी रेंजर और महिला कर्मी पर हमला किया। महिला कर्मी को धमकाकर उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा।

वन विभाग की टीम ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कोरबा रेंजर मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि मारपीट करने वाले बाप-बेटे पहले भी जमीन को अपना बताकर विवाद कर चुके हैं और इसकी शिकायत पुलिस से पहले भी की जा चुकी थी।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।