सड़क पर केक काटकर जनम दिन मनाना युवकों को पड़ा मंहगा, पुलिस ने सड़क पर करायी उठक बैठक, किया गिरफ्तार..

बिलासपुर 9 अगस्त 2025। बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सड़क पर देर रात जन्मदिन मनाने वाले 10 युवकों पर पुलिस ने तगड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त की देर रात इन युवकों ने मुख्य सड़क पर आतिशबाजी करते हुए केक काटा और जश्न मनाया। इस दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जन्मदिन मनाने का यह वीडियो युवकों ने खुद बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था कि सड़क पर नाच-गाना, आतिशबाजी और शोर-शराबा हो रहा था, जिससे राहगीरों को रुकना पड़ा और कई वाहन जाम में फंस गए।
