Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
Uncategorized

पहाड़ी कोरवा दंपत्ति ने की दो मासूम बच्चो के साथ आत्महत्या

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा दंपत्ति समेत 2 मासूमों ने मौत को गले लगा लिया. पहाड़ी कोरवा दंपत्ति ने बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी ने दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या की है. सामरबहार गांव के डुमरपारा की घटना है. बगीचा पुलिस सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची है. मामले की जांच जारी है.बगीचा थाना के सब इंस्पेक्टर साहनी ने बताया कि  फांसी लगाने वाले पति पत्नी और 2 बच्चे हैं. मृतक पहाड़ी कोरवा समुदाय के हैं. अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. मौके पर पुलिस टीम रवाना हो गई है.