Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

सॉफ्टड्रिंक के गोदाम में पड़ा खाद्य विभाग का छापा, भारी मात्रा में सीज, जांच के लिए भेजे गए सेम्पल

बलौदाबाजार. खाद्य व औषधीय प्रशासन विभाग ने भाटापारा के राहुल मार्केटिंग के यहां छापा मारकर स्टींग एनर्जी नाम से सॉफ्टड्रिंक को सीज किया है. ‌खाघ एवं औषधीय प्रशासन को शिकायत मिलने पर कमिश्नर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. साथ ही सेंटर को लेबोरेट्री जांच के लिए भेजा गया है.

खाद्यान्न एवं औषधीय प्रशासन विभाग के जिलाधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि बढ़ती गर्मी में जहां पेय पदार्थ की जरूरत बढ़ जाती है. वहीं अमानक पेय पदार्थ भी बाजार मे बिक्री के लिए आ जाते हैं. ऐसे ही कुछ शिकायत खाघ एवं औषधीय प्रशासन विभाग को मिली थी, जिस पर कमिश्नर के निर्देश पर कलेक्टर रजत बंसल द्वारा एसडीएम के नेतृत्व मे खाघ एवं औषधीय प्रशासन विभाग की टीम बनाकर भाटापारा के राहुल मार्केटिंग के यहां छापा मारा गया.