Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
आयोजनकोरबा न्यूज़

अखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग”

                                                                                   स्त्री विमर्श 2k23″ महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।।                                                                                                                       कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़. इन – भारत में महिला अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिये अग्रणी रूप से कार्य कर रही अखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला सप्ताह के अंर्तगत दिनाँक 1 मार्च से 8 मार्च 2023 के मध्य छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में “स्त्री विमर्श-2k23” – अंतर्गत “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर महिला संगोष्ठी,महिला जागृति कार्यशाला, नृत्य नाटिका, नुक्कड़ नाटक,कविता पाठ,काव्य गोष्ठी, नारी शक्ति शिखर सम्मान समारोह,महिला जनचेतना -जनजागृति स्कूटी रैली आदि कार्यक्रमों का गौरवमयी आयोजन किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न ज़िले में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” , छत्तीसगढ़ कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद , “राष्ट्रीय वन्देमातरम”- राष्ट्र प्रथम अभियान-भारत जनशक्ति एवं भारत युवाशक्ति संगठन के तत्वावधान में “क्षितिज इंडिया” एंटरटेनमेंट एंड इवेन्ट मैनेजमेंट कार्पोरेशन तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन FIPB & AIPBO एवं अन्य सहयोगी महिला संगठनों के सहयोग से दिनाँक 1 मार्च से 8 मार्च 2023 के मध्य “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर “स्त्री विमर्श 2k23” पर केंद्रित विभिन्न महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा । नारी अस्तित्व एवं अस्मिता, महिला अधिकारों, महिलाओं की सुरक्षा तथा आत्मसम्मान के लिये तथा महिलाओं, युवतियों और किशोरी बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे हिंसक घटनाओं के विरोध में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर देश और प्रदेश में महिलाओं और युवतियों में जनजागृति एवं जनचेतना लाने के लिये आयोजित किये जा रहे इस महत्वपूर्ण महिला संगोष्ठी – स्त्री विमर्श 2k23- “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों में जागरूक महिलाएँ और युवतियाँ अपने सार्थक विचारों और सक्रिय भागीदारी के साथ सम्मिलित होगी ।